प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में उद्घाटन भाषण देंगे।
राष्ट्रीय
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में उद्घाटन भाषण देंगे।
- वह राष्ट्रीय परमाणु टाइमस्केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य को राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा राष्ट्रीय पर्यावरण मानक प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे।
- इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी मौजूद रहेंगे।
- राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 का आयोजन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, सीएसआईआर-एनपीएल नई दिल्ली स्थापना के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कॉन्क्लेव का विषय राष्ट्र के समावेशी विकास के लिए मेट्रोलॉजी है।
स्रोत: AIR
संबंधित सामान्य ज्ञान
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार का मंत्रालय है जो भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित नियमों, विनियमों तथा कानूनों के निर्माण एवं प्रशासन के लिए कार्यरत है।
- स्थापित: मई 1971
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- विभाग: जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
- कार्यालय प्रभारी: हर्षवर्धन (मंत्री)