नितिन गडकरी ने नागालैंड की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
राष्ट्रीय
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नाागालैंड की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
- केंद्रीय मंत्री ने दीमापुर शहर एनएच-39 के शहर के हिस्से के सुधार का भी उद्घाटन किया।
- राज्य में 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की कुल लागत 4,127 करोड़ रुपये से अधिक है जिसकी कुल लंबाई 270 किलोमीटर है।
स्रोत: AIR
संबंधित सामान्य ज्ञान
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है, जो सड़क परिवहन, परिवहन अनुसंधान से संबंधित नियमों, विनियमों तथा कानूनों के निर्माण और प्रशासन के लिए सर्वोच्च निकाय है, जो भारत में सड़क परिवहन प्रणाली में गतिशीलता और दक्षता बढ़ाने के लिए कार्यरत है।
- स्थापित: जुलाई 1942
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- वार्षिक बजट: 91,823 करोड़ रु. (यूएस $ 13 बिलियन, 2020-21 अनुमानित
- कार्यालय प्रभारी: नितिन गडकरी (केंद्रीय मंत्री)