आठ भारतीय समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल के लिए अनुशंसित किया गया है।
पर्यावरण
- पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग ’अंतरराष्ट्रीय ईको-लेबल के लिए अनुशंसित किया गया है।
- उन्होंने कहा, स्वच्छ समुद्र तट तटीय क्षेत्रों में अच्छे वातावरण का प्रमाण हैं तथा भारत के कई समुद्र तट दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं।
Source: AIR
संबंधित सामान्य ज्ञान
ब्लू फ्लैग बीच
- ब्लू फ्लैग बीच’ समुद्र तट एक ईको-टूरिज्म मॉडल है, जो समुद्र तट पर जाने वाले पर्यटकों को स्वच्छ स्नान पानी, सुविधाएं तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने तथा क्षेत्र के सतत विकास के लिए प्रयास करता है।
- ब्लू फ्लैग प्रमाणन डेनमार्क की एजेंसी द्वारा 33 सख्त मानदंड के आधार पर किया जाता है। ये मानदंड चार प्रमुख वर्गों- पर्यावरण सूचना और शिक्षा, स्नान के लिए जल की गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण तथा समुद्र तट पर सुरक्षा और सेवाओं से संबंधित हैं।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है।
- स्थापित: 1985
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- क्षेत्राधिकार: भारत
- कार्यालयधारक: प्रकाश जावड़ेकर (मंत्री)