केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ई-संपदा वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप्लिकेशन लांच की।
राष्ट्रीय
- आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप ई-सम्पदा लॉन्च किया है।
- पोर्टल भारत में उपयोगकर्ताओं को शिकायतों को दर्ज करने, दस्तावेज प्रस्तुत करने और आभासी सुनवाई के लिए उपस्थित होने हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है।
- आवंटन, प्रतिधारण, नियमितीकरण एवं अनापत्ति बकाया प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न संपदा सेवाएं प्रदान करने में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्रोत: AIR
संबंधित सामान्य ज्ञान
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार का एक अंग है जो भारत में आवास और शहरी विकास से संबंधित नियमों और विनियमों और कानूनों के निर्माण और प्रशासन पर कार्यकारी अधिकार के साथ एक संघीय मंत्रालय है।
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- स्थापित: 1952
- कार्यालय प्रभारी: हरदीप सिंह पुरी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)