राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6वां डिजिटल इंडिया पुरस्कार प्रदान किए।
राष्ट्रीय
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 6वां डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्स प्रदान किया।
- डिजिटल इंडिया पुरस्कार डिजिटल गवर्नेंस में अनुकरणीय पहलों और प्रथाओं को बढ़ावा देने हेतु सम्मान स्वरूप प्रदान किए जाते हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ई-गवर्नेंस में नवाचार को बढ़ावा देने तथा सरकारी सेवा वितरण तंत्र के डिजिटल परिवर्तन हेतु द्विवार्षिक डिजिटल इंडिया पुरस्कारों का आयोजन करता है।
स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स
संबंधित सामान्य ज्ञान
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) भारत गणराज्य की केंद्र सरकार की एक कार्यकारी एजेंसी है।
- इसे 19 जुलाई 2016 को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की आईटी नीति, रणनीति और विकास के लिए जिम्मेदार एक स्टैंडअलोन मंत्रिस्तरीय एजेंसी के रूप में पृथक किया गया था।
- कार्यालय प्रभारी: रविशंकर प्रसाद (मंत्री)
- स्थापित 19 जुलाई 2016
- मुख्यालय: नई दिल्ली